पूर्व से रहा है कटिहार के कुछ लोगों का आतंकी कनेक्शन

Updated at : 08 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व से रहा है कटिहार के कुछ लोगों का आतंकी कनेक्शन

पूर्व से रहा है कटिहार के कुछ लोगों का आतंकी कनेक्शन

विज्ञापन

– जमात ए मुजाहिद व लश्कर ए तैयबा के आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर एनआईए ने की है छापेमारी कटिहार पुलवामा अटैक का कटिहार कनेक्शन को लेकर जिले में एक बार फिर सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने सपने में भी यह कयास नहीं लगाया था कि पुलवामा जैसी घटना का तार कटिहार से जुड़ा हो सकता है. एक साथ 40 जवानों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था. उस हृदय विदारक घटना का कटिहार कनेक्शन की बात सामने आते ही चर्चाएं का बाजार गर्म हो गई है. कटिहार के लोग इस बात से सकते में है. क्या सही में पुलवामा अटैक में इकबाल की कोई भूमिका है या फिर संदेह. लेकिन लोगों की माने तो संदेह के आधार पर इतनी बड़ी छापेमारी नहीं हो सकती है. एनआईए को कुछ ना कुछ इनपुट मिली है. जिस आधार पर सुखासन में छापेमारी की गई है. सोमवार को एनआईए की टीम बरारी के सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन में ताबड़तोड़ आधा दर्जन घरों में छापेमारी की. भारी संख्या में सुरक्षा बल एवं अर्धसैनिक बलों की एक टुकड़ी के साथ एनआईए की टीम सुखासन गांव में अचानक दबिश दी. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सुखासन के रहने वाले इकबाल को एनआईए की टीम ने उनके ही घर से हिरासत में लिया है. यही नहीं एनआई ए ने इकबाल के घरवालों को एक लिखित नोटिस भी थमाया है. इस बात की पुष्टि आरोपित के भाई ने की है. उसने कहा कि टीम सर्च वारंट के आधार पर घर में छापेमारी कर रही थी और उसके बाद इकबाल को अपने साथ ले गयी. गांव वालों का कहना है कि सिर्फ इकबाल ही नहीं, बल्कि करीब आधा दर्जन घरों में छापेमारी की है. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरा इलाका दहशत में है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. सुखासन शेरशाह बादी एवं बांग्ला भाषी बाहुल्य इलाका बरारी थाना क्षेत्र का सुखासन शेरशाह वादी बाहुल्य इलाका है. यहां के अधिकांश लोग बांग्ला भाषी है. सुखासन का यह इलाका कोसी के तराई क्षेत्र में फैला हुआ है. यह इलाका बरारी प्रखंड को सीधे तौर पर कटिहार मुख्यालय से जोड़ती है. इस इलाके में एनआईए की छापेमारी व एक को हिरासत में लेकर जाने की बात से लोग एक और अचंभित है तो दूसरी ओर सकते में है. वर्धमान सिलेंडर विस्फोट का रहा कनेक्शन कटिहार से पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुए सिलेंडर विस्फोट की घटना में जमात ए मुजाहिदीन का कनेक्शन सामने आया था. इस दौरान बिहार व झारखंड का तार जुड़ा मिला था. एनआईए की टीम ने 140 लोगों की सूची जारी की थी, जिसमें अमदाबाद थाना तिलोकिदार निवासी अमीनुल हुसैन पिता अंसार हुसैन का नाम भी इस सूची में जारी था. जिसका सीधा कनेक्शन वर्धमान सिलेंडर विस्फोट वाली घटना से जुड़ा था. जिसमें एनआईए ने छापेमारी की थी. लश्कर ए तैयबा का आतंकी कनेक्शन रहा है कटिहार व उसके आसपास का क्षेत्र लश्कर ए तैयबा के आतंकी टुंडा की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सीमांचल के कटिहार सहित कई जिलों में आतंकी कनेक्शन सामने आया था. जिसे लेकर एनआईए की टीम ने कदवा से वसीरूद्दीन को हिरासत में लिया था. कटिहार से सटे किशनगंज आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था. जबकि जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र से सटे करण डिग्घी से अलाउद्दीन को तथा मालदा से आतंकी इस्तेखार शेख एवं अबू बकर की गिरफ्तारी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन