नपं से जगह-जगह सोख्ता निर्माण कराया जा रहा

नपं से जगह-जगह सोख्ता निर्माण कराया जा रहा
कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर जल संरक्षण को लेकर ठोस पहल की जा रही है. नगर पंचायत द्वारा विभिन्न वार्डों में सोख्ता निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिससे वर्षा जल का संचयन कर भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सके. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि जल संरक्षण भविष्य के लिए अतिआवश्यक है. लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए सोख्ता निर्माण जैसे उपाय समय की मांग हैं. इससे न केवल जल संकट से राहत मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा. सोख्ता निर्माण के दौरान मुख्य पार्षद ने विभिन्न जगहों पर जाकर निरीक्षण भी किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










