तस्करी के लिए ट्रक में पशुओं को लेकर जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार, 33 पशु बरामद

Updated at : 09 May 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के लिए ट्रक में पशुओं को लेकर जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार, 33 पशु बरामद

तस्करी के लिए ट्रक में पशुओं को लेकर जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार, 33 पशु बरामद

विज्ञापन

कदवा थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात्रि कदवा पुलिस ने 33 मवेशियों के साथ चार पशु तस्करों के साथ एक ट्रक को जब्त किया है. कदवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी संख्या में पशुओं से लदे ट्रक व चार पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. कदवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदवा थाना होकर पशुओं से लदे ट्रक गुजरने वाली है. जिस पर कदवा पुलिस ने पूर्णिया- सनौली मुख्य मार्ग अंतर्गत शिवगंज पुल के नजदीक पशुओं से लदे ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक की जब तलाशी ली गयी तो उसमें पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना लाया. पशुओं की गिनती किया तो उसमें 29 गाय और चार बछड़ा पाया गया. बताया जाता है कि पशु तस्करों ने पूर्णिया के रास्ते कदवा थाना होते हुए पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी अख्तर हुसैन, मुबारक हुसैन, इस्माइल व समसी के नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर पशु तस्करी अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर उक्त चार पशु एवं तस्कर को न्यायिक हिरासत भेज दिया. इस अभियान को सफल बनाने में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सोना कुमार, विश्व भूषण कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन