स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल निवासी तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल निवासी तस्कर गिरफ्तार

सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा में छापेमारी कर नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार. सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा में छापेमारी कर नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस मादक कदर विक्रेता के विरुद्ध सघन कार्रवाई करती आ रही है. इसी दौरान सहायक थाना पुलिस ने सिरसा में छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. सहायक थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल बारीक पिता सनीउल ग्राम सालेपुर थाना कालियाचक जिला मालदा राज्य पश्चिम बंगाल को 7.37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन