दस लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दस लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र के बहरखाल गांव निवासी श्रवण कुमार, पिता विशुनदेव ऋषि को रौतारा पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. जिसमें श्रवण कुमार को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, श्रवण कुमार शराब की तस्करी में लिप्त था. लंबे समय से इस कार्य को अंजाम दे रहा था. जब पुलिस ने उसके घर में तलाशी ली, तो वहां से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार करने के बाद श्रवण कुमार को अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










