देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. संध्या गश्ती के क्रम में भेरियाही मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक वाहन से कुल 10 लीटर देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गौतम कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दाउद को गिरफ्तार किया गया. बाघमारा सूर्य मंदिर के पास से एक व्यक्ति मिलन कुमार को 61 लीटर देशी शराब एवं एक बाइक के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर एसआई सुभाष चौधरी, एएसआई विनोद कुमार राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




