38.182 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

38.182 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 38.182 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह को मादक पदार्थ तस्कर की इनपुट मिली. थानाध्यक्ष की नेतृत्व में नगर थाना पुलिस पदाधिकारी व बल ने अड़गड़ा चौक पर छापेमारी की. पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा. पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 38 किलो 182 ग्राम गांजा, 01 मोबाइल, नगद-600 रुपए बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शेखर सिंह पिता स्व नन्दलाल सिंह, लड़कनिया टोला, थाना नगर निवासी के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




