21 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
21 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

21 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर महानंदा घाट के समीप प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तकरीबन इक्कीस लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजदिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब के साथ स्कूटी पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से दुर्गापुर घाट होते हुए कटिहार कि ओर तीव्र गति से भाग रहे हैं. प्राणपुर पुलिस ने चारों तरफ घेरा बंदी कर तकरीबन इक्कीस लीटर सात सौ अस्सी एम एल विदेशी शराब के साथ अभियुक्त कुणाल कुमार पिता कुन्दन कुमार, ड्राईवर टोला थाना नगर थाना जिला कटिहार निवासी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया. मौके पर प्राणपुर थाना में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन