पटना के गांधी मैदान के मंच पर कटिहार कथक नर्तक राहुल की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही

Updated:
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान के मंच पर कटिहार कथक नर्तक राहुल की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही

पटना के गांधी मैदान के मंच पर कटिहार कथक नर्तक राहुल की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन

कटिहार बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस के भव्य एवं गौरवशाली मुख्य समारोह में शिक्षा, कला एवं संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली. कटिहार के सुप्रसिद्ध कथक नर्तक राहुल कुमार रजक ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कथक नर्तक राहुल कुमार रजक की मनोहारी कथक प्रस्तुति में भाव, लय और ताल का अद्भुत समन्वय देखने को मिला. बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सजीव रूप में मंच पर उकेर दिया. उनकी प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने खूब सराहा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सभी के प्रदर्शन की प्रशंसा की. राहुल की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें बिहार दिवस 2026 के शिक्षा पवेलियन में ””बिहार दिवस स्मृति सम्मान”” से सम्मानित किया. यह सम्मान कला एवं खेल के नोडल पदाधिकारी जैनेंद्र दोस्त तथा व्याख्याता राजीव रंजन ने प्रदान किया. राहुल कुमार रजक ने अपनी कला के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक पहचान को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए सभी गणमान्य अतिथियों एवं दर्शकों का हृदय जीत लिया. उनकी प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि बिहार की सांस्कृतिक परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत, समृद्ध और प्रेरणादायक है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन