108 लीटर देसी शराब के साथ पूर्णिया का तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
108 लीटर देसी शराब के साथ पूर्णिया का तस्कर  गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस ने मंगलवार को गस्ती के दौरान एक तस्कर को 108 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने मंगलवार को गस्ती के दौरान एक तस्कर को 108 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना क्षेत्र के बसंधो पोखर के पास थेला लेकर जा रहे युवक को शक के आधार पर तलाशी ली गयी तो देसी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया. बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गस्ती के दौरान यह कार्रवाई की गयी है. तस्कर की तलाशी लेने पर उनके थैला से 108 लीटर देसी शराब शराब बरामद हुई है. तस्कर आशीष कुमार, परोरा थाना केनगर जिला पूर्णिया का निवासी है. कांड संख्या दर्ज कर मध्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन