आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में फंसे निगम के छह कर्मी, कार्रवाई

Updated at : 30 Oct 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में फंसे निगम के छह कर्मी, कार्रवाई

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में फंसे निगम के छह कर्मी, कार्रवाई

विज्ञापन

सभी छह कर्मियों को निगम से आउटसोसिंग एजेंसी को किया वापस – स्पैरो सॉफटेक प्रालि के अमित कुमार मिश्रा से मांगा स्पष्टीकरण कटिहार नगर निगम कटिहार के छह कर्मचारियों को आदर्श आचार उल्लंघन के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा नगर निगम कटिहार से समाप्त करते हुए आउटसोसिंग एजेंसी को वापस कर दिया गया है. साथ ही स्पैरो सॉफटेक प्रा लि नगर निगम कटिहार के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार मिश्रा द्वारा विशेष राजनीतिक दल के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के विरूद्ध स्पष्टीकरण मांगा गया है. मालूम हो कि बिहार विधान सभा आम निवाचन 2005 के लिए सम्पूर्ण राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. सूचना पर नगर निगम कटिहार के कतिपय कर्मियों द्वारा विशेष राजनीतिक दल के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया में पोस्ट फारवर्ड, शेयर किया गया है. सूचना के बाद जांच के बाद सम्बंधित कर्मियों का कृत्य आदर्श आचार संहिता के नियमों के घोर उल्लंघन के साथ साथ सरकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मी के आचरण के प्रतिकूल पाया गया. उक्त के आलोक में सेवा नगर निगम कटिहार से समाप्त करते हुए अनुराग कुमार शर्मा, रजत सावर्ण, राजीव कुमार साह, अभिषेक कुमार, तबरेज आलम सहायक बाह्य सेवा एवं प्रेम प्रकाश चौधरी जमादार बाह्य सेवा को आउटसोसिंग एजेंसी को वापस कर दी गयी है. इस सम्बंध में निदेशक स्पैरो सॉफटेक प्रालि रांची द्वारा अमित कुमार मिश्रा की सेवा नगर निगम कटिहार से वापस ली जा चुकी है. उन्होंने बताया कि नगर निगम कटिहार बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने के लिए पूर्ण रूप से ढृढसंकल्पित है. मामले की सच्चाई जानने के लिए नगर निगम कटिहार के नगर आयुक्त संतोष कुमार के मोबाइल पर 7992485725 पर 7:50 से बार-बार फोन कर प्रयास किया गया. रिंग होने के बाद मोबाइल को रिसिव नहीं किया गया. कुछ देर बाद उक्त नम्बर पर जानकारी लेने के प्रयास किये जाने पर स्वीचऑफ कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन