एसपी साहब कुरसेला में हुई हत्या की तरह मेरी भी हत्या हो जायेगी, बचा लीजिए

Updated at : 02 Jan 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी साहब कुरसेला में हुई हत्या की तरह मेरी भी हत्या हो जायेगी, बचा लीजिए

एसपी साहब कुरसेला में हुई हत्या की तरह मेरी भी हत्या हो जायेगी, बचा लीजिए

विज्ञापन

शिक्षक ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार फलका जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे शिक्षा के मंदिर में घुसकर गुरुजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. ताजा मामला फलका थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरेटा का है. जहां के शिक्षक विनय कुमार रजक ने एसपी को आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है. शिक्षक का कहना है कि आरोपित खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने में विफल रही है. रंगदारी नहीं देने पर स्कूल में घुसकर की थी मारपीट शिक्षक विनय कुमार रजक पकड़िया निवासी के अनुसार, घटना की शुरुआत 3 नवंबर 2025 को हुई थी. बरेटा चौक निवासी विनोद मंडल हथियार के साथ स्कूल परिसर में घुस आया और शिक्षक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. आरोपित ने शिक्षक से प्रति माह 10 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की. इस संबंध में शिक्षक ने स्थानीय फलका थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के बाद और बढ़ा खतरा, दो बार दी जा चुकी है धमकी पीड़ित शिक्षक ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपित और भी उग्र हो गया है. वह खुलेआम घूम रहा है और अब तक दो बार स्कूल जाते समय शिक्षक को बीच रास्ते में रोककर हथियार के बल पर केस उठाने की धमकी दे चुका है. शिक्षक ने डर व्यक्त करते हुए कहा, साहब जिस तरह कुरसेला में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, वैसा ही हश्र मेरा भी हो सकता है. मुझे स्कूल जाने-आने में हर पल मौत का साया नजर आता है. पुलिस पर उठ रहे सवाल पीड़ित शिक्षक द्वारा स्थानीय थाना और एसपी को बार-बार आवेदन देने के बावजूद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होना से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है. प्रखंड शिक्षक संघ ने भी इस घटना की निंदा की है. और मांग की है कि यदि जल्द ही शिक्षक को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई और अपराधी को पकड़ा नहीं गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे. क्या बोले थानाध्यक्ष पुलिस मामले की गंभीरता को समझ रही है. पूर्व में दर्ज कांड के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है. धमकी की सूचना पर तुरंत संज्ञान लिया गया है. आरोपित वर्तमान में फरार है. लेकिन पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. रवि कुमार राय, थानाध्यक्ष, फलका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन