कालसर में चल रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न

कालसर में चल रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न
हसनगंज प्रखंड के कालसर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ. श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. कलश यात्रा के साथ 5 अक्तूबर को पूजा व विधि विधान के साथ श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ था. गांव की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम नोवै दिन पूजा अर्चना व विधि विधान के साथ समापन किया गया. हरिद्वार के कथा व्यास जय प्रकाशानंद महाराज ने श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया. कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां भी श्रीराम कथा का आयोजन होता है, वहां संकट मोचन हनुमान जी की उपस्थिति सदैव रहती है. कथा में शामिल होने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है. महाराज जी ने भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन का उल्लेख करते हुए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बताया. कहा कि जिस स्थान पर ऐसे धार्मिक आयोजन होते हैं, वहां के लोग और वह स्थान धन्य धान से परिपूर्ण हो जाते हैं. मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है. कुछ समय ईश्वर के पूजा-अर्चन में लगाकर इसे सफल बनाना चाहिए. 5 अक्तूबर को श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में 501 कुमारी कन्याएं सहित महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा भी निकाला गया था. आज इसका समापन नौवे दिन पूरा होने पर पूजा अर्चना व विधि विधान के साथ समापन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




