परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित एमजेएम महिला कॉलेज केन्द्राधीक्षक व परीक्षा नियंत्रक से शोकॉज

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित एमजेएम महिला कॉलेज केन्द्राधीक्षक व परीक्षा नियंत्रक से शोकॉज

परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित एमजेएम महिला कॉलेज केन्द्राधीक्षक व परीक्षा नियंत्रक से शोकॉज

विज्ञापन

– रविवार को पीयू के उड़दनस्ता दल के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पायी गयीं थी दोनों – पूर्णिया विवि के कुलसचिव ने कुलपति के आदेश पर तीन दिन के अंदर मांगा जवाब कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डॉ दीपाली मंडल व एमजेएम महिला कॉलेज के सहायक प्राध्यापिका सह परीक्षा नियंत्रक कुमारी अर्चना को बिना सूचना परीक्षा से गायब रहने पर कुलपति के आदेश पर कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार ने शोकॉज किया है. साथ ही तीन दिनों के अंदर दोनों से जवाब मांगा है. शोकॉज के लिए कुलसचिव की ओर से 28 अप्रैल को एक पत्र जारी किया है. जारी पत्र से कहा, 26 अप्रैल रविवार को विवि के फ्लाइंग स्क्वाडड द्वारा एमजेएम महिला कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण किया था. स्नातक तृतीय सेमेस्टर की चल रही परीक्षा के दौरान केन्द्राधीक्षक के रूप में डॉ दीपाली मंडल व परीक्षा नियंत्रक कुमारी अर्चना कर्तव्यों से अनुपस्थित पायी गयीं. चूंकि परीक्षाओं के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक की उपस्थिति अनिवार्य है. इसलिए बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमोदन के आपकी अनुपस्थिति कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और विवि परीक्षा नियमों का उल्लंघन को दर्शाता है. केन्द्राधीक्षक व परीक्षा नियंत्रक की भूमिका अत्यंत जिम्मेवारी वाली होने के कारण ऐसी लापरवाही को गंभीर चिंता के साथ देखा जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक को बताया गया कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पद पर तैनात होने के बावजूद, सक्षम प्राधिकारी से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमोदन के अनुपस्थित रहें. ऐसा आचरण कर्तव्य की घोर अवहेलना, विवि परीक्षा नियमों का उल्लंघन है और एक अधिकारी से अपेक्षित प्रशासनिक जवाबदेही की कमी को दशाता है. परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता और सुचारू संचालन से संभावित रूप से समझौता किया है. उक्त कदाचार के लिए इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाये. जारी पत्र की तिथि से तीन दिनों के अंदर दस्तावेजी साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इस आलोक में प्राचार्या सह केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जारी पत्र की तिथि से तीन दिनों के अंदर अपनी अनुपस्थिति के कारणों को स्पष्ट करते हुए अपना स्पष्टीकरण का जवाब दें. अन्यथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सकती है. मामले में एमजेएम महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल ने कहा कि यह जीवन का पार्ट है. समय पर स्ष्टीकरण का जवाब दे दिया जायेगा. दूसरी ओर पूर्णिया विवि के मीडिया प्रभारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि एमजेएम कॉलेज के केन्द्राधीक्षक व परीक्षा नियंत्रक को शोकॉज किया गया है. इस तरह के जारी पत्र के आलोक में कोई जानकारी नहीं है. छात्र नेताओं ने लापरवाह केन्द्राधीक्षक को हटाने की मांग की पीयू के छात्र नेता सौरभ कुमार व कटिहार एनएसयूआई के पूर्व छात्र नेता अमित पासवान ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जिन परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ता दल के औचक निरीक्षण के दौरान केन्द्राधीक्षक अनुपस्थित पाये गये. वैसे केंद्राधीक्षक को शीघ्र हटाया जाये. उनकी जगह नया केंद्राधीक्षक नियुक्त की जाये. उनलोगों ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग किया है कि परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाय. परीक्षा अधिनियम का खुलेआम केंद्राधीक्षक द्वारा अवहेलना की गई है. एमजेएम महाविद्यालय कालेज कटिहार में कार्यरत डॉ दीपाली मंडल पूर्व से विवादों के घेरे में रही है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग किया है कि ऐसे केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई के तौर पर एफआईआर दर्ज करायी जाए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन