न्यू मार्केट में डिवाइडर के बीचों-बीच फिर से सजने लगीं दुकानें

जिला पुलिस प्रशासन के लाख सख्ती के बाद भी न्यू मार्केट में डिवाइडर के बीचों-बीच सड़क को अतिक्रमण कर पुनः सब्जी दुकान लगने लगी हैं.
न्यू मार्केट को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों को दिए थे सख्त निर्देश
कटिहार. जिला पुलिस प्रशासन के लाख सख्ती के बाद भी न्यू मार्केट में डिवाइडर के बीचों-बीच सड़क को अतिक्रमण कर पुनः सब्जी दुकान लगने लगी हैं. बताते चलें कि शहर के न्यू मार्केट में सड़क को अतिक्रमण कर सड़क की दोनों ओर तथा बीच में दिये डिवाइडर की दोनों ओर दुकानदार सब्जी सहित फलों की दुकान लगाते थे. इस मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त एवं जाम मुक्त करने को लेकर निगम आयुक्त सहित निगम के पदाधिकारी एवं पुलिस कप्तान वैभव शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया था. जिसमें सड़क की दोनों ओर एक रेखांकित करते हुए सब्जी दुकानदारों को उसके अंदर दुकान लगाने को लेकर निर्देश जारी किया गया था. कुछ दिनों तक वह मार्ग अतिक्रमण मुक्त व जाम मुक्त रहा. लेकिन मंगलवार को न्यू मार्केट की स्थिति एकदम विपरीत देखने को मिला. दुकानदार डिवाइडर के बीचों-बीच दोनों ओर तथा सड़क के किनारे के दोनों और सड़क को अतिक्रमण कर दुकान लगाए हुए थे. जिस कारण वहां जाम की स्थिति बन गई थी.एसपी ने सड़क से हटकर दुकान लगाने का दिया था निर्देश
पुलिस कप्तान ने वहां के दुकानदारों को स्पष्ट तौर पर कहा था कि डिवाइडर के बीचों-बीच दुकान नहीं लगाएंगे तथा सड़क के दोनों और कुछ दूरी से दुकान लगाएंगे. एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार ट्रैफिक पुलिस के साथ सुबह सवेरे ही न्यू मार्केट पहुंचकर वरीय पदाधिकारी के आदेशों का अनुपालन कर सड़क को कई दिनों तक अतिक्रमण मुक्त रखें. लेकिन समय के साथ साथ दुकानदार धीरे धीरे पुनः डिवाइडर के दोनों ओर तथा सड़क के दोनों और रेखांकित किए गए स्थलों से आगे बढ़कर दुकान लगाने लगे, जिससे न्यू मार्केट में फिर जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी. ऐसे में यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि न्यू मार्केट अतिक्रमण मुक्त व जाम मुक्त हो पायेगा अथवा नहीं, क्योंकि वहां के दुकानदार बिना किसी डर भय के सड़क पर ही दुकान लगा देते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




