शाहपुर धर्मी मुखिया ने दर्ज करायी पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट

शाहपुर धर्मी मुखिया ने दर्ज करायी पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट
– युवक की चार दिनों बाद भी नहीं हो सकी है पहचान चार दिनों से शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया का पुत्र भी घर से है गायब कुरसेला एनएच 31, कुरसेला कोसी सड़क पुल से छलांग लगाने घटना के चार दिन गुजरने के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है. नदी में लापता युवक बरामद नहीं हो सका है. एसडीआरएफ दल ने घटना के दूसरे दिन नदी में तलाश करने का कार्य बंद कर दिया था. एसडीआरएफ दल के नदी में तलाश करने के कार्य के बंद होने से युवक के बरामद होने की उम्मीद कम पड़ गयी थी. मामले में छलांग लगाने वाले युवक के पहचान को लेकर पुष्टी करने के लिए अबतक कोई सामने नहीं आ सका है. कुरसेला थाना में गुरुवार को शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव के पुत्र आदित्य कुमार (21) के गुमशुदगी मामले से युवक के पहचान की संभावना है. मुखिया पुत्र छह अक्तूबर की सुबह साढ़े सात बजे के करीब कुरसेला स्थित घर से बाहर निकला था. जानकार सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी में कदमगाछ कुआं के समीप उनका 7.38 बजे देखा गया था. उसके बाद युवक यहां से निकल गया था. कोसी सड़क पुल से छलांग लगाने की घटना छह अक्तूबर को सुबह 7.45 बजे के करीब घटित हुयी थी. सवाल उठता है कि क्या सात मिनट के अंदर युवक कुरसेला पुल पहुंच गया होगा. अंदाजा लगाने वाले मानते हैं कि किसी सवारी से इतने समय कोसी सड़क पुल पर पहुंचा जा सकता है. कुछ लोग मानते हैं कि इतने कम समय के अवधी में वहां नहीं पहुंचा जा सकता है. इस तर्क विर्तक से कोई पक्का आधार प्रमाणित नहीं होता है. लापता मुखिया पुत्र का फोन उसी दिन समय से एनरिचेबल बता रहा है. मुखिया अपने स्तर से रिश्तेदार के साथ संभावित जगहों पर पुत्र का तलाश कर चुका हैं. खोजबीन के बाद उसके पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया है. विवश होकर मुखिया ने गुरुवार को कुरसेला थाना में पुत्र आदित्य कुमार के गुमशुदगी का रिर्पोट दर्ज कराया है. परिवार से किन वजहों से नाराज़ होकर युवक घर से निकला था. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना के समय परिस्थितियों से युवक के नदी में छलांग लगाने की आशंका बढ़ रही है. लापता युवक के बरामदगी के पहले मामले में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. उधर पुत्र के गुमशुदा होने से मुखिया सहित उनका परिवार दुख से मर्माहत है. पुलिस मामले के गहन जांच में जुटी है. नदी में छलांग लगाने वाले युवक के बरामदगी से तमाम आशंकाओं की गुत्थी सुलझ सकती है. बरामदगी के लिए निजी स्तर से कोसी, गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का तलाश किया जा रहा है. पुल से छलांग लगाने वाले युवक ने अपने पीछे पहचान का कोई सुराग नहीं छोड़ा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




