अग्निशमन सप्ताह को लेकर कई कार्यक्रम आयोजन

अग्निशमन सप्ताह को लेकर कई कार्यक्रम आयोजन
– फायर फाइटिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त वीरों के सम्मान में रखा मौन कटिहार अग्निशमन सेवा सप्ताह 14-20 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम की सोमवार से शुरुआत हुई. अग्निशमन सेवा सप्ताह के पहले दिन उन वीरों को समर्पित रहा जिन्होंने फायर फाइटिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए. उन वीरों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया. अग्निशमन सेवा सप्ताह के पहले दिन डीएम मनेश कुमार मीणा कटिहार, एसपी वैभव शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार एवं अन्य गणमान्य लोगों को पिन फ्लैप लगाया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला अग्निशमन पदाधिकारी ममता कुमारी, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी कटिहार साधना भारती एवं सहायक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी शिव शंकर यादव एवं कर्मचारी मौजूद रहे. सदर अस्पताल में किया माकड्रिल अग्नि सेवा सप्ताह समारोह को लेकर अग्नि शमन पदाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निशमन कर्मियों ने सदर हॉस्पिटल परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान आग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी दी. अगर ऊंची बिल्डिंग में आग लगी हो और आपको नीचे उतरना है तो किस प्रकार नीचे आना है, इसकी जानकारी अग्निशमन कर्मियों ने दी. इस दौरान वहां मैरिज एवं मरीज के परिजन सहित एंबुलेंस चालक, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य लोग मॉक ड्रिल को देख रहे थे तथा अचंभित थे कि आग पर एैसे भी काबू पाया जा सकता है. जिसमें हताहत होने की संभावना भी नहीं के बराबर थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




