सात वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
सात वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

सात वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन

अमदाबाद. बैरिया पंचायत में संचालित मदरसे में पढ़ने वाले सात वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी है. मृतक बालक के पिता जियारूल हक ने बताया कि सोमवार को उनका पुत्र मोकीमुद्दीन गायब हो गया था. मंगलवार को बाढ़ के पानी में मोकीमुद्दीन का शव मिला. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी अमदाबाद पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही अमदाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. मृतक बालक के पिता जियारूल हक ने आगे बताया कि जमड़ा के समीप संचालित मदरसा में उसका बेटा पढ़ता था. बालक का शव जमाई पाड़ा गांव के समीप से बाढ़ के पानी से बरामद किया गया. वे लखनपुर पंचायत के घसिया घाट गांव के रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन