10 हजार में अपना वोट बेचकर अपने बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल, प्रशांत

10 हजार में अपना वोट बेचकर अपने बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल, प्रशांत
कटिहार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कटिहार दौरे के दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक व प्रशासनिक स्थिति पर तीखा हमला बोला. कटिहार पहुंचे प्रशांत किशोर ने सबसे पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. पत्रकार वार्ता में प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों तक बिहार से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होने वाला है. आरोप लगाया पैसे के प्रभाव ने लोकतंत्र को कमजोर किया है. 10 हजार लेकर लोगों ने अपना वोट बेच दिया. जिससे उन्होंने अपने ही बच्चों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया. कहा कि इस एक फैसले ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों ने समझौता कर लिया. प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणामों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि धनबल और कथित रूप से चुनाव आयोग की मिलीभगत नहीं होती तो, चुनाव का परिणाम कुछ और होता. दावा किया पहले ही कह दिया था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहेंगे. भाजपा ने नीतीश कुमार के चेहरे का केवल एक मुखौटे के रूप में इस्तेमाल किया. वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिनकी पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता तक स्पष्ट नहीं है. वे आज बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं. सवाल उठाया कि ऐसे में राज्य का भविष्य किस दिशा में जायेगा. नीट छात्रा मामले पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाये. कहा कि इस घटना में कई बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली राजनेताओं की संलिप्तता है. इस मामले को लेकर जन सुराज ने घेराव किया था. जिसके बाद एसआईटी और सीबीआई से जांच कराई जा रही है. यदि जांच रिपोर्ट में किसी को क्लीन चिट दी जाती है, तो भी उनकी पार्टी पीड़ित छात्रा के साथ खड़ी रहेगी. अंत में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज एक संकल्प के साथ बिहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से आगे आया था. चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहे हों, उनका लक्ष्य अब भी स्पष्ट है. राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार लाना और एक बेहतर बिहार का निर्माण करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




