जनगणना के लिए स्व गणना व आंकड़ा संग्रहण कार्य जल्द पूरा करें: डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना के लिए स्व गणना व आंकड़ा संग्रहण कार्य जल्द पूरा करें: डीएम

जनगणना के लिए स्व गणना व आंकड़ा संग्रहण कार्य जल्द पूरा करें: डीएम

विज्ञापन

– बैठक में बारसोई व मनिहारी अनुमंडल के चार्ज अधिकारी, फील्ड प्रशिक्षक व पर्यवेक्षक को दिया निर्देश कटिहार जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में मनिहारी व बारसोई अनुमंडल के सभी चार्ज पदाधिकारी, फिल्ड प्रशिक्षक तथा पर्यवेक्षक के साथ भारत की जनगणना के सफल संचालन को लेकर समीक्षा की गयी. इस राष्ट्रव्यापी कार्य को निर्धारित समय सीमा के पूर्ण सजगता व गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम ने आमलोगों को स्व गणना करने की अपील की. साथ ही उन्होंने कटिहार के सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में प्रगणक को सहयोग तथा सही एवं सटीक डाटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. डीएम ने बैठक में शामिल संबंधित अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जनगणना को लेकर चलाये जा रहे स्व गणना कार्य एक मई 2026 तक अवश्य पूर्ण करायें. उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के विकास एवं योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. इसलिए इसकी शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों को स्व गणना के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित करें. ताकि दो मई 2026 से मकान सूचीकरण के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीविका से संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि अपने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों की स्व गणना कराकर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करें. इसके अतिरिक्त बैठक में अपर समहार्त्ता स जिला जनगणना अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं सभी चार्जो के चार्ज पदाधिकारी, डीपीओ एसएसए व डीपीओ एमडीएम सहित कई अधिकारी उपस्थित हुए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन