भयमुक्त मतदान को ले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, छह कंपनियों फौर्स तैनात

भयमुक्त मतदान को ले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, छह कंपनियों फौर्स तैनात
कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सोमवार को कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गयी. मंगलवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में मतदान कराया जायेगा. प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है. कोढ़ा में कुल 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 1,94,615 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1,00,385 पुरुष, 94,226 महिला व 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. पूरे प्रखंड को 25 सेक्टरों में विभाजित किया है. निगरानी के लिए 25 सेक्टर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र मेघालय, बीएसएफ और मिजोरम सुरक्षा बलों की छह कंपनियों को तैनात किया है. फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर बीएसएफ जवानों, होमगार्ड और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. सहायक निर्वाची पदाधिकारी बिनोद कुमार ने कहा, कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 39 संवेदनशील और 9 अति संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है. एक मॉडल बूथ, तीन पिंक बूथ और एक पीडब्ल्यूडी बूथ भी बनाया गया है. प्रशासन पूरी तरह तैयार है. मतदान भयमुक्त और निष्पक्ष वातावरण में कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




