विधानसभा चुनाव: पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए हुआ ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन

Updated at : 29 Oct 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव:  पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए हुआ ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन

विधानसभा चुनाव: पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए हुआ ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में जिले के कटिहार, प्राणपुर, मनिहारी (अजजा), बरारी एवं कोढ़ा (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा द्वितीय रैंडमाइजेशन बुधवार को समाहरणालय एनआईसी सभागार में संपन्न की गगी. इस दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों व उनके प्रतिनिधियों तथा प्रेक्षक उपस्थित थे. द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची तथा सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी उम्मीदवारों के साथ साझा की गयी. यह ईवीएम ””मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जायेगी. उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम का ””द्वितीय रैंडमाइजेशन”” निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न होता है. इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये ईवीएम को यादृच्छिक (रैंडम) रूप से ””मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है तथा मतदान केन्द्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया जाता है. सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के रिप्लेसमेंट के रूप में किया जाता है. द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग”” के ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की जाती है. ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल”” में उल्लिखित हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन