नदी की तेज धार में लापता बालक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

नदी की तेज धार में लापता बालक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद
बलरामपुर बलरामपुर थाना क्षेत्र के महिशाल पुल के समीप रविवार की दोपहर स्नान करने के दौरान दस वर्षीय बालक नदी के तेज धार में डूब गया था. डूबे बालक कमल दास, पिता राजकुमार दास है. नदी में बालक के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया. रविवार को ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन के बाद भी बालक को ढूंढा नहीं जा सका. जिसकी सूचना प्रशासन को दी गयी. सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए मंगाया गया. एसडीआरएफ की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बालक के डूबने के स्थान से करीब चार किलोमीटर दूरी पर श्रीपटोल गांव के समीप शव को बरामद किया गया. बलरामपुर अपर थानाअध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. महिशाल पंचायत वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य खगेश दास ने सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










