स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल

स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल
मनसाही पूर्णिया- मनिहारी फोरलेन एनएच 131ए सड़क पर सोमवार की दोपहर करीब 1.30 बजे एक स्कॉर्पियो पूर्णिया से मनिहारी की ओर तेज गति से जा रही थी. मरंगी चांदनी चौक के सामने मध्य विद्यालय मरंगी के पास एक बाइक सवार मनिहारी की ओर जा रहे थे तभी उक्त स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. उक्त घटना से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे से जा रहे एक व्यक्ति को भी जोरदार टक्कर मार दी. दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर चोटिल होकर गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया गया. घायलों का इलाज चल रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के आसपास एक स्कॉर्पियो तेज गति से मनिहारी की ओर जा रहे थी. आगे में एक पल्सर बाइक पर भमरेली निवासी मुदस्सिर पिता इस्लाम भी मनिहारी की ओर जा रहे थे. जिसे जोरदार टक्कर मार दिया. सड़क किनारे से जा रहे मरंगी ग्राम निवासी संतोष साह पिता हीरालाल साह को असंतुलित बाइक सवार ठोक डाला. स्कॉर्पियो चालक तेज गति से मनिहारी की ओर भागने में सफल रहा. मुदस्सिर एवं संतोष साह बुरी तरीके से घायल हो गये. जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया. मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं. मालूम हो कि जब से फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ हैं. तब से ही आमलोग विभिन्न तरह की गाड़ियां को लेकर काफी तेज गति से रॉग साइड से आना-जाना करते हैं. घटना होते रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




