सर्व एकता संघ ने पंडाल निर्माण को किया भूमि पूजन

सर्व एकता संघ ने पंडाल निर्माण को किया भूमि पूजन
कटिहार सर्व एकता संघ न्यू मार्केट दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल स्थल का भूमि पूजन कर दुर्गापूजा पंडाल निमार्ण कार्य शुरू हुआ. भूमि पूजन का कार्य संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता भास्कर सिंह ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर किया. अध्यक्ष भास्कर सिंह ने कहा, सर्व एकता संघ दुर्गा पूजा समिति न्यू मार्केट की स्थापना 1975 में हुई थी. इस वर्ष संघ अपना 50वां वर्षगांठ मना रहा है. पूजा समिति हमेशा से साउंड, लाइट और मशीन की मदद से एक विशेष प्रकार के कार्यक्रम करते आये हैं. जिसे देखने के लिए लोग सालों भर इंतजार करते हैं. पूजा कार्यक्रम के समय भीड़ आकर वहां ठहर जाती है. लेकिन कुछ कारणवश वह कार्यक्रम कुछ वर्षों से नहीं हो पा रहा था. आधुनिक रूप से य़ह कार्यक्रम कटिहार के श्रद्धालुओं को देखने मिलेगा. हम सभी मिलकर समिति के स्वर्णिम काल को यादगार बनायेंगे. वरिष्ठ सदस्य अशोक साह, दिलीप राय, संजय कुमार, संजीव झा, विजय गुप्ता उर्फ राजा बाबू, राजेश कुमार पप्पू, संघ के सचिव सज्जन कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश साह, राजकुमार साह, नैनीश कुमार, सोनू साह, दीपक साह, मनोज साह, भरत ठाकुर, दीपक साह, लक्ष्मण साह, लखन साह आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




