बिना लाइसेंस के पंडाल में नहीं होगी सरस्वती पूजा, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर कोढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी
कोढ़ा. आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर कोढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने की. बताया गया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती का आगमन होगा. इसको लेकर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था व सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने उपस्थित पूजा समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. डीजे बजाने, अश्लील गानों एवं अश्लील नृत्य पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. किसी भी पूजा समिति को निर्धारित मापदंडों के तहत लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही पंडाल या क्लब संचालन की अनुमति दी जायेगी. अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा लागू सभी नियमों का पालन हर हाल में करना अनिवार्य है. बैठक में नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, पवन कुमार, खेरिया, बसगढ़ा, कोढ़ा, गेड़ाबाड़ी एवं बस्ती क्षेत्र की विभिन्न सरस्वती पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










