कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरस्वती पूजा संपन्न

Updated:
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरस्वती पूजा संपन्न

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरस्वती पूजा संपन्न

विज्ञापन

कटिहार जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरस्वती पूजा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी मुख्य पूजा पंडालों एवं सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थे. जिला पुलिस प्रशासन की ओर से रविवार को जिले के सभी पूजा कमेटी, शैक्षणिक संस्थान में स्थापित प्रतिमा को विसर्जित करने का निर्देश जारी किया गया था. उक्त आदेश पर जिले के शहरी क्षेत्र में बने पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा को रात तक विसर्जित कर लिया गया. प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ लगातार गश्त करते रहे. विसर्जन मार्गों पर ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई थी. एसपी के निर्देश पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में नजर बनाए हुए थे तो दूसरी ओर थाना अध्यक्ष प्रतिमा विसर्जन को लेकर भ्रमणशील रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन