पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसडीएम को सौंपा पौधा

पर्यावरण संरक्षण को लेकर एसडीएम को सौंपा पौधा
बलिया बेलौन बारसोई अनुमंडल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अहम पहल देखने को मिली. मंगलवार को अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ राजू कुमार से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान की जानकारी दी. चनदहर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर, हम और हमारा गार्डेन के सुभान अली ने शिष्ट मंडल के साथ एसडीएम को घर और आफिस में ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे भेंट स्वरूप दिया. आमलोगों के बीच प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा आर्टिफिशियल वस्तुओं के इस्तेमाल को कम करने पर जोर दिया. पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है. प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते प्लास्टिक कचरे पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन के लिए ठोस योजना बनाने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया. इस दिशा में प्रशासन से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की. एसडीओ ने इस अभियान की सराहना की. प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को लेकर ठोस योजना तैयार करने का आश्वासन दिया. कहा कि प्रशासन इस दिशा में समाज के सहयोग से प्रभावी कदम उठायेंगे. मुखिया रागीब शजर, सुभान अली, अजहर निजामी, इफ्तिखार आलम, इमाम जाफर, बख्तियार अली, दिलबर रेजा उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










