सालमारी पुलिस ने कई मतदान केंद्रों का लिया जायजा

सालमारी पुलिस ने कई मतदान केंद्रों का लिया जायजा
बलिया बेलौन सालमारी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया. जिला निर्वाचन आयोग व एसपी के निर्देश पर सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने थाना क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का रविवार को जायजा लिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और सामान्य श्रेणियों वाले कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया है.प्रखंड स्तर से भी मतदान केंद्रों की सूची जारी होने के बाद एक बार फिर मतदान केंद्रों का विशेष गहनता के साथ जायजा लिया जायेगा. रविवार को जिन-जिन मतदान केंद्रों का जायजा लिया. मुख्य रूप से यह देखा मतदान केंद्रों तक पहुंच पथ एवं चारदीवारी है या नहीं. सीएपीएफ के आवासन के लिए जो मूल-भूत सुविधाएं शौचालय, विद्युतीकरण, पानी की व्यवस्था सहित कमरों के रख-रखाव को की स्थिति देखी गयी. रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को दी जायेगी. दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी.निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण चुनाव कराने को लेकर तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है. जिसको लेकर थाना स्तर से मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




