सालमारी पुलिस ने रंगदारी मामले में एक को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने रंगदारी मामले में एक को किया गिरफ्तार
बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की कांड संख्या 44/25 दिनांक 18 अप्रैल 2025 को दर्ज कर मोहसीन आलम 45 वर्ष, ग्राम उनासो पचगाछी, थाना बलिया बेलौन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था. आरोपित पर आईपीसी की धारा 126(2), 115(2), 324(4)(5), 308(5), 352, 351(2)(3) एवं 3(5) बी/एन/एस/एस के अंतर्गत आरोप लगा है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपित एक व्यक्ति से जबरन रंगदारी की मांग की है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










