सईद अनवर भाजपा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष बनाये गये

सईद अनवर भाजपा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष बनाये गये
आबादपुर भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता सईद अनवर को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कटिहार जिला उपाध्यक्ष मनोनित किये जाने पर बारसोई प्रखंड क्षेत्र में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में बड़ी प्रसन्नता देखी जा रही है. क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक सुर में इसे पार्टी हित में लिया गया फैसला करार दिया है. अनवर ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए रविवार को कहा है कि उनका हर संभव प्रयास होगा कि पार्टी व संगठन को जमीन स्तर पर ओर अधिक मजबूत किये जाये. उन्होंने जल्द ही अधिकाधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही. मनोनयन के लिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कटिहार जिलाध्यक्ष इफ्तेखार राय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कटिहार जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को साधुवाद दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




