खगड़िया के रेल यात्री को आरपीएफ ने पहुंचा अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
खगड़िया के रेल यात्री को आरपीएफ ने पहुंचा अस्पताल

खगड़िया के रेल यात्री को आरपीएफ ने पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन

बरारी पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल अन्तर्गत सेमापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के विपरीत दिशा में खगड़िया रेल यात्री गिर गया. जिससे उसका सिर एवं चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो घायल हो गया. सेमापुर में तैनात आरपीएफ एसके तिवारी अपने सहयोगी के साथ उठाकर सीएचसी बरारी पहुंचा. जहां डॉ रवि व विनोद राम ने जख्मी रेल यात्री को वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया. रेल पुलिस ने बताया कि कटिहार बरौनी अप ट्रेन 63303 सवारी गाड़ी से खगड़िया यात्रा के दौरान सेमापुर स्टेशन के विपरीत दिशा में गिरने से बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसका उपचार अस्पताल बरारी में चल रहा है. परिजनों को जानकारी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन