कोलासी बाजार से सोनबरसा तक सड़क निर्माण शुरू

Updated at : 12 Sep 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
कोलासी बाजार से सोनबरसा तक सड़क निर्माण शुरू

कोलासी बाजार से सोनबरसा तक सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी बाजार से मिलन चौक होते हुए शिवाडीह सोनबरसा तक लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. वर्षों से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. ताकि खराब सड़क की वजह से हो रही समस्याओं से राहत मिल सके. खासकर बरसात में जर्जर सड़क पर चलना कठिन हो जाता था. जिससे मरीजों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी. कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है. ग्रामीणों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक कविता पासवान ने इसे विधानसभा में उठाया था. उनकी पहल पर सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान की. अब यहां मजदूर व मशीनें कार्यरत हैं. सड़क के बन जाने से बैजनाथपुर, दक्षिण सिमरिया, नक्कीपुर, चांदूटोला, वहारी टोला, लोहार टोली सहित आसपास के कई गांवों का सीधे कोलासी मुख्य बाजार से संपर्क स्थापित होगा. इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, बल्कि विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को भी विशेष लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन