पटेल चौक-तिनगछिया बाजार समिति, फसिया होते हुए चांदनी चौक तक पथ व नाला निर्माण होगा, पूर्व डिप्टी सीएम

Updated at : 04 Jul 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
पटेल चौक-तिनगछिया बाजार समिति, फसिया होते हुए चांदनी चौक तक पथ व नाला निर्माण होगा, पूर्व डिप्टी सीएम

पटेल चौक-तिनगछिया बाजार समिति, फसिया होते हुए चांदनी चौक तक पथ व नाला निर्माण होगा, पूर्व डिप्टी सीएम

विज्ञापन

– चयनित तीन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 36.40 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग ने दे दी कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र के कटिहार नगर में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के चयनित तीन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए छत्तीस करोड़, चालीस लाख, तिरानबे हजार आठ सौ पचपन रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग ने दे दी है. जिसमें पटेल चौक से तिनगछिया बाजार समिति एवं फसिया होते हुए चांदनी चौक तक पथ व नाला निर्माण कार्य तेरस करोड़ छियालीस लाख रुपए की लागत से, तिनगछिया काली मंदिर से वेयर हाउस एवं कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए रोजितपुर तक पांच करोड़ चौवालीस लाख रुपए की लागत से पथ का निर्माण कार्य तथा तिनगछिया बाजार समिति चौक से भौड़ाबाड़ी होते हुए कटिहार- मनिहारी पथ तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य लगभग दस करोड़ पैतालीस लाख रुपए की लागत से बनाने वाली पथ की स्वीकृति दी गई है. इनकी निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. उन्होंने कहा की इन तीनों सड़कों के निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन सुलभ हो जायेगा. प्रथम चरण में तेरह करोड़ छियालीस लाख रुपए की लागत से बनने वाली पटेल चौक से तिनगछिया बाजार समिति एवं फसियां होते हुए चांदनी चौक तक पथ का सुदृढ़ीकरण एवं पक्की कारण तथा नाला निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. इस पथ के पक्कीकरण एवं नाला निर्माण से फसिया में पूर्व से निर्मित तकनीकी त्रुटि युक्त नाला के निर्माण से अब तक हो रहे जल जमाव की स्थिति समाप्त हो जायेगी.। इन योजनाओं की स्वीकृति पर इस क्षेत्र के वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन