कटिहार-पूर्णिया सड़क के पलटनिया चौक के पास सड़क हादसा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार-पूर्णिया सड़क के पलटनिया चौक के पास सड़क हादसा

कटिहार-पूर्णिया सड़क के पलटनिया चौक के पास सड़क हादसा

विज्ञापन

– बाइक सवार युवक की मौके पर ही हो गयी मौत कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक के समीप एनएच 131ए पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मंगलवार को बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुजीत कुमार उरांव, पिता योगेंद्र उरांव, सरदाही चौक, वार्ड संख्या 8, थाना मुफस्सिल, जिला कटिहार निवासी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुजीत कुमार उरांव पूर्णिया की ओर से कटिहार की दिशा में जा रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी. आसपास मौजूद ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ा हुआ था. घटना की सूचना तुरंत रौतारा थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन