भाजपाईयों ने मनाया पश्चिम बंगाल व असम जीत का जश्न

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपाईयों ने मनाया पश्चिम बंगाल व असम जीत का जश्न

भाजपाईयों ने मनाया पश्चिम बंगाल व असम जीत का जश्न

विज्ञापन

डंडखोरा. पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत पर डंडखोरा प्रखंड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पेट्रोल पंप के समीप भाजपा एक दूसरे को अबीर गुलाब लगाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी. खुशी का इजहार किया. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान व महामंत्री संतोष कुमार साह ने कहा कि यह जीत पार्टी के नीतियों व पश्चिम बंगाल के टीएमसी के गुंडाराज के विरोध में एकजुट होकर मतदाताओं अपने भाजपा को वोट दिए. इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश मंडल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आलोक मंडल, राजकुमार मिश्रा, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष हरि मोहन सिंह, निर्मल विश्वास, प्रकाश केवट, विशाल शर्मा, महिला मोर्चा के रेशमी देवी, भाजपा पंचायत अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज ठाकुर, विजय मंडल, विनोद मंडल, बूथ अध्यक्ष शिव शंकर रौनियार, दीपक गुप्ता, कुंती देवी, सरपंच संजीव कुमार मंडल, मनोज ठाकुर, निरंजन साह सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन