राजद नेता कौशल किशोर यादव की सड़क दुघर्टना में मौत

Updated at : 05 Jul 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
राजद नेता कौशल किशोर यादव की सड़क दुघर्टना में मौत

राजद नेता कौशल किशोर यादव की सड़क दुघर्टना में मौत

विज्ञापन

– बरारी प्रखंड के रौनिया पंचायत के मुखिया व राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पद पर थे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ताजपोशी कार्यक्रम में सड़क मार्ग से पटना जाने में हुआ हादसा कौश्हल किशोर यादव कटिहार जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भी थे बरारी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सुबह उठते ही चौंकाने वाली खबर मिली कि रौनिया पंचायत के मुखिया कौशल किशोर यादव अब नहीं रहे. फोन की घंटी बजने लगी क्या खबर सही है तो आवाज आई सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गयी है. चार घायल भी है. परिजनों में कोहराम मच गया. उनके घर पर आमलोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सीओ मनीष कुमार व थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने कहा, शुक्रवार की शाम बरारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक में हम सभी साथ थे. कौशल यादव पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद की संगठनात्मक कार्यों में लोगों को जोड़ने में लगे रहे. कई बार चुनाव लड़े कौशल किशोर यादव पिछले पंचायत चुनाव में रौनिया के मुखिया बने. मुखिया बनने के बाद प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव हुआ. उसके बाद जिला मुखिया संघ के चुनाव में कौशल किशोर यादव को मुखिया संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया. राजद नेतृत्व ने इन्हें पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया. बरारी प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव करा सिक्क्ट के पूर्व मुखिया तनवीर आलम को सर्व सहमति से प्रखंड अध्यक्ष बनाकर विधानसभा की तैयारी में जुट गये. लालू प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी में शामिल होते शुक्रवार की रात्री करीब दस बजेवे गाड़ी में नगर पंचायत बरारी से अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिमल मालाकार, ज्येष्ठ पुत्र बंटी यादव, राजद पंचायत अध्यक्ष मांगन यादव, चालक राकेश साह एवं दूसरी गाड़ी में सिक्कट कजरा से प्रखंड राजद अध्यक्ष तनवीर आलम, लक्ष्मीपुर से राजद प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव अमरेन्द्र सिंह संजू, सुजापुर से पंकज यादव, कठौतिया से अब्दुल जलील पटना के लिए प्रस्थान किया था. राजद अध्यक्ष तनवीर ने कहा, फतुहा के पहले हम लोग गाड़ी रोक चाय पीने लगे तभी कौशल जी की गाड़ी आगे निकल गयी. चाय पीकर हमलोग पटना के लिए निकल गये. गांधी मैदान पहुंचे और गाड़ी से उतरकर मुखिया जी से बात करने को फोन लगाने ही वाला था कि उनका लड़का बंटी का फोन आया कि आपलोग कहां है. पटना में हैं बताने पर कहा कि फतुहा में जल्दी आइये गाड़ी एक्सीडेंट हो गया है. पिता जी नहीं रहे. हम सभी घटना स्थल पर पहुंचे तो फतुहा पुलिस ने बताया कि पीएचसी ले गये है. अस्पताल पहुंचा तो मुखिया जी की मौत हो चुकी थी. घायल सभी का प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. वे भरा पुरा परिवार ज्येष्ठ पुत्र बंटी यादव, पुत्र लालू यादव, पुत्री ज्योति कुमारी, खुशबु कुमारी, अलका कुमारी हैं. भाई भूषण यादव, भाई सुधांशु यादव हैं. चन्द्रशेखर यादव शिक्षक हैं. प्रखंड मुखिया संघ के इब्राहिम, मसकुर आलम, जोहेर आलम, ब्रम्हानंद साह, मिकाईल, नियमातुर रहमान, चन्द्रकला देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, राजीव कुमार भारती, मकबूल, जर्नादन साह, राजकुमार यादव, शेख हिदायत, मनोज यादव, गोपाल मंडल, अब्दुल बारी, मंजूर आलम, उमाकांत सिंह, नवल किशोर कौशिक, अब्दुल्लाह, तनवीर, आलम, मतीन, सरपंच इरशाद आलम, राजेश कुमार सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, नीरू यादव, फजलूर रहमान, बकरूद्दीन अंसारी, देवेन्द्र प्रसाद यादव, राजद नेता विश्वनाथ चौधरी, सरदार मान सिंह, सुरेश मेहता, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, आरिफ खान, प्रियंका, बहादुर सिंह, गोपाल यादव, शालीग्राम यादव, राजद नेत्री बेबी कुमारी, वंदना कुमारी, राजकिशोर यादव, सरपंच अमीत यादव, शंकर चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह, जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष विक्की साह, लोजपा अध्यक्ष भोला सिंह, माकपा अंचल सचिव राजेन्द्र प्रसाद यादव, राकेश रौशन, बबीता कुमारी, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, पार्षद पिंटू चौधरी, जीतन यादव, अजय कुमार भारती, अर्जुन मंडल, दिनेश प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन