लौह पुरुष के बताये मागों पर चलने का लिया संकल्प

Updated at : 31 Oct 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
लौह पुरुष के बताये मागों पर चलने का लिया संकल्प

लौह पुरुष के बताये मागों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन

– एमजेएम महिला कॉलेज में मनायी गयी 150वीं जयंती कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज में सरदार बल्लभाई पटेल की 150वीं जयंती एमजेएम महिला कॉलेज के एनएसएस पीओ डॉ नीलम कुमारी, एनएसएस वोलेंटीयर एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से शुक्रवार को मनाया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपाली मंडल ने उन पर प्रकाश डाला. एनएसएस के डॉ नीलम कुमारी ने छात्राओं को उनके बताये आदशों पर चलने का संकल्प दिलायी. देश को और मजबूत, एकजुट और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान की. इस दौरान जय हिन्द, जय एकता व जय सरदार पर नारे भी लगाये गये. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल को लौहपुरूष भी कहा जाता है. स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभायी. उन्होंने आजादी के बाद भारत की एकता अखंडता को भी सुनिश्चित किया. एनएसएस स्वयंसेवकों में मनीषा, निशा, निम्मी, किरण, गूंजा, आरती, फूलो द्वारा सरदार पटेल के बारे में संबोधित कर उनके महत्वों से अवगत कराया गया. डॉ नुपुर कुमारी, डॉ राजीव कुमार सिंह, चेतन, संजय कुमार, रणविजय पासवान, अरिंदम दास, डॉ अंजू कुमारी सिंह, निशा मिश्रा समेत अन्य माैजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन