एक साथ उठा किशोर व युवक का जनाजा तो रो पड़े तेलघी दरगाहा निवासी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2026 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
एक साथ उठा किशोर व युवक का जनाजा तो रो पड़े तेलघी दरगाहा निवासी

एक साथ उठा किशोर व युवक का जनाजा तो रो पड़े तेलघी दरगाहा निवासी

विज्ञापन

– मंगलवार की रात पूर्णिया जिले के मीरगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी फलका फलका थाना क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय मातम पसर गया, जब गांव के एक किशोर व एक युवक का जनाजा एक साथ उठा. यह मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गयी और पूरा गांव गम में डूब गया. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी साजीद आलम 16 वर्ष, पिता अब्दुल जब्बार एवं मलखन साह 22 वर्ष, पिता मुराद साह की मंगलवार की रात पूर्णिया जिले के मीरगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी. दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी दुर्घटना का शिकार हो गये. बुधवार को जैसे ही एक किशोर व युवक दोनों का शव गांव पहुंचा. पूरे इलाके में कोहराम मच गया. परिजनों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके. गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला. सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब दोनों युवकों का जनाजा एक साथ गांव से निकला. जनाजे में शामिल लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध दिखा. गांव की गलियां लोगों की भीड़ और मातमी सन्नाटे से भर गयी. मृतक मलखन साह की शादी महज नौ माह पूर्व ही हुई थी. उनकी पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह फीका नहीं पड़ा था कि यह हादसा हो गया. पति की मौत की खबर सुन पत्नी बदहवास हो गई. साजीद आलम की असमय मौत से उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. खबर सुनकर मुखिया बिनोद मिर्धा, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल, वार्ड सदस्य फारूक आलम, पैक्स अध्यक्ष बिपिन मंडल मृतकों के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधावाया. साथ ही सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए प्रसाशन से मांग की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन