बकिया सुखाय अग्नि पीड़ितों को उपलब्ध करायी सामग्री

बकिया सुखाय अग्नि पीड़ितों को उपलब्ध करायी सामग्री
बरारी प्रखंड सह अंचल अन्तर्गत बकिया सुखाय पंचायत के गांवों में पिछले दिनों लगी भीषण अग्निकांड में तबाह व बर्बाद हुए पीड़ित परिवारों को प्रभारी सीओ अनुपम के निर्देश पर बुधवार को अंचल कर्मी चंदन कुमार ने पॉलीथिन सीट एवं आपदा कीट राहत के तौर पर दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने बताया कि बकिया सुखाय के ग्यारह अग्नि पीड़ित परिवार संजय यादव, दिनेश मंडल, सुजीत यादव, संतोष यादव, मुकेश यादव, फिरोज यादव, जितेन्द्र यादव, अंत कुमार यादव, धनंजय मंडल, गुड्डु कुमार यादव, अनिता देवी सभी अग्नि पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाया गया. पंचायत के मुखिया ने सभी पीड़ित परिवार को राशन मुहैया कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




