अग्नि पीड़ितों के बीच सामग्री का किया वितरण

अग्नि पीड़ितों के बीच सामग्री का किया वितरण
बलिया बेलौन भौनगर पंचायत के वार्ड दो मेहदीपुर गांव में बुधवार के देर रात अचानक आग लगने से 14 परिवारों का आवासीय घर जलकर राख होने की स्थिति में मुखिया सत्यनारायण यादव के सहयोग से पीड़ित परिजनों के बीच प्रखंड से उपलब्ध प्लास्टिक, बाल्टी, किचन सामग्री का वितरण शनिवार को किया. तारामनी देवी, बेबी देवी, चमैली देवी, जोशना देवी, मुन्नी देवी, लीला देवी, गीता देवी, लवली देवी, सीता देवी, प्राणेश्वरी देवी, गीता देवी, पूर्णी देवी, सुगंदी देवी, चेयती देवी का आवासीय घर जलकर राख हो गया था. घर में रखा नगदी रूपया, कपड़ा, बिस्तर, अनाज, फर्नीचर, सभी जल कर राख हो गया था. यह सभी गरीब परिवार है. मेहनत मजदूरी कर किसी तरह रहने योग झोपडी बनाया था. वह भी आग के चपेट में आ गया है. आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी के निर्देश पर पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन चल रहा है. प्लास्टिक, बाल्टी, किचन सामग्री मिलने से कुछ सहायता मिली है. सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहयोग राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










