पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, डीएम ने सोलर संयंत्र लगाने में तेजी लाने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में आहूत बैठक में डीएम, महापौर व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. बैठक में सोलर रूफटॉप संयंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी और आसान ब्याज दर पर ऋण की जानकारी दी गई. योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

कटिहार : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की. इस दौरान सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

अनुदान और ऋण की दी गई जानकारी

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की अनुदान राशि सरकार की ओर से दी जाती है.

साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए बैंकों से 5.75 प्रतिशत से 7 प्रतिशत वार्षिक की आसान ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी. साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और सोलर संयंत्र अधिष्ठापन की गति तेज करने के निर्देश दिए.

बैठक में महापौर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला समन्वयक, नाबार्ड, जीविका के पदाधिकारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन