कटिहार के 2.94 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 34.79 करोड़ रुपये, CM ने किया ट्रांसफर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीडीसी व अन्य अधिकारी एवं लाभुक मौजूद रहे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार जिले के 2.94 लाख पेंशन लाभार्थियों के लिए अगस्त माह की ₹34.79 करोड़ की पेंशन राशि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DBT के माध्यम से जारी की. विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत यह राशि लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है. समय पर पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है.

विज्ञापन

कटिहार. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के अंतर्गत संचालित छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कटिहार जिले के 2,94,128 लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण किया. कटिहार जिले के लाभुकों के लिए कुल 34,79,09,600 रुपये की राशि भेजी गयी.

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में हुआ कार्यक्रम

गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नेहा कुमारी ने की. कार्यक्रम का संचालन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक यशश्वी ने किया. कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशन लाभुक मौजूद रहे.

छह पेंशन योजनाओं के लाभुकों को मिली राशि

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,55,036, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के 57,195, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 20,756 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,493 लाभुकों को अगस्त माह की पेंशन राशि हस्तांतरित की गयी. इसी तरह लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 26,677 और बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 30,828 लाभुकों के खातों में भी अगस्त माह की पेंशन राशि भेजी गयी.

समय पर पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

डीडीसी ने कार्यक्रम में शामिल पेंशनधारियों से समय पर जीवन प्रमाणीकरण कराने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि जीवन प्रमाणीकरण समय पर कराने से पात्र लाभुकों को पेंशन का लाभ समय पर प्राप्त करने में सुविधा होगी.

वंचित पात्र लोगों को भी लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों के बीच अधिकाधिक जनजागरूकता फैलाने की अपील की गयी. अधिकारियों ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आवेदन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि कोई पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से वंचित न रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन