मनसाही में खुला राजकीय डिग्री कॉलेज, छात्र-छात्राओं में उत्साह

Updated:
विज्ञापन
मनसाही में खुला राजकीय डिग्री कॉलेज, छात्र-छात्राओं में उत्साह

मौके पर मौजूद विधायक व अन्य

मनसाही प्रखंड क्षेत्र में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का आज उद्घाटन किया गया. बिहार के मुख्यमंत्री ने 211 डिग्री कॉलेजों का एक साथ शुभारंभ किया. इससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

कटिहार : मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय परिसर में बुधवार को नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ.

211 डिग्री कॉलेजों का हुआ एक साथ उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर राज्य के 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ उद्घाटन किया. स्थानीय स्तर पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया.

छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय खुलने से अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे स्थानीय छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिलेगी.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में कटिहार डीपीआरओ अभिषेक रंजन, अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल, बीडीओ सुमन कुमारी, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीना रानी, बीआरसी ऑपरेटर अरुण कुमार, एम. रविकांत कुमार, प्रमुख सुषमा कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर यादव, राजद जिला महासचिव संतोष यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन