पूजा पंडालों के आसपास कूड़ा कचरे का हो नियमित रूप से उठाव

Updated at : 21 Sep 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों के आसपास कूड़ा कचरे का हो नियमित रूप से उठाव

पूजा पंडालों के आसपास कूड़ा कचरे का हो नियमित रूप से उठाव

विज्ञापन

– मेयर ने विभिन्न पूजा पंडालों का लिया जायजा, सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश कटिहार पूजा पंडालों के आसपास कूड़ा कचरे का नियमित उठाव होना चाहिए. गंदगी दिख जाने पर सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी इसके लिए जिम्मेवार होंगे. यह बातें कलश स्थापना से एक दिन पूर्व महालया के दिन शहर के विभिन्न पूजा पंडाल का चल रहे निर्माण की तैयारी का जायजा लेते हुए मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कही. उन्होंने कहा कि माता रानी का आगमन होने जा रहा है. पर्व त्यौहार पर शहर की साफ- सफाई तय समय के अलावा अतिरिक्त समय में निश्चित रूप से होनी चाहिए. इसमें कोताही नहीं बरती जायेगी. आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मेयर उषा देवी अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने कटिहार शहर के प्रमुख पूजा पंडालाें का निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बना रहे पूजा पंडाल में जाकर क्लब के सदस्यों से मिलकर चल रहे विधि व्यवस्था की जानकारी ली. उन सबों की समस्याओं से अवगत हुई. मौके पर उप महापौर मंजूर खान, उपनगर आयुक्त, सहायक अभियंता अमर कुमार झा, कैलाश नारायण चौधरी समेत नगर निगम के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन