रेडक्रॉस ने आंबेडकर कॉलोनी में महिलाओं के बीच बांटा स्वच्छता किट

Updated at : 09 May 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रॉस ने आंबेडकर कॉलोनी में महिलाओं के बीच बांटा स्वच्छता किट

रेडक्रॉस ने आंबेडकर कॉलोनी में महिलाओं के बीच बांटा स्वच्छता किट

विज्ञापन

कटिहार रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार की ओर से रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन पर चेयरमैन डॉ रंजना झा के नेतृत्व मे महिलाओं के बीच हईजीन किट का वितरण किया गया. स्थानीय आंबेडकर कॉलोनी में वितरण करते हुए चेयरमैन डॉ रंजना झा ने कहा रेडक्रॉस के संस्थापक के जन्मदिवस् के मौके पर हर वर्ष सेवा कार्य किया जाता है. महिलाओं को स्वास्थ्य टिप्स भी दिये. गर्मी में लू से बचने के उपाय, लू लगने के बाद सावधानी के बारे में जागरूक किया. पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि आज समाज के अंतिम पंक्ति पर विद्यमान लगभग 50 महिलाओं के बीच हाईजीन किट का वितरण किया गया. रेडक्रांस सचिव संतोष गुप्ता ने कहा इस आज यह संस्था पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा का प्रतीक बन गया है. कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि इस किट में नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन, सेनेटरी नैपकिन, टूथ ब्रश, पेस्ट, शेविंग किट, नारियल तेल आदि है. प्रबंध समिति सदस्य विक्की जायसवाल ने लाभुकों के चयन मे भूमिका निभायी. वितरण कार्य में प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह, आलोक सिंहा, सह सचिव विवान सरकार, गुलशन कुमार व बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन