रौतारा थाना पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 01 Nov 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
रौतारा थाना पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

रौतारा थाना पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तस्लीम पिता तालिफ, इकरामुल उर्फ नासिर पिता यूनुस, सफीक पिता यूसुफ, तीनों भोंदू टोला, चापी, थाना रौतारा निवासी है. थानाध्यक्ष लालसार बिन्द के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई में पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तीनों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय, कटिहार में पेश किया गया. पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से पूर्व में ही गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था. जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन