राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मनायी सम्राट अशोक जयंती

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 Apr 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मनायी सम्राट अशोक जयंती

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मनायी सम्राट अशोक जयंती

विज्ञापन

कटिहार आनंद भवन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद की अध्यक्षता में सम्राट अशोक जयंती मनायी गयी. जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के महान सम्राट थे. चक्रवर्ती सम्राट अशोक कहा गया. वह अखंड भारत के निर्माता थे. उनका जन्म 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में हुआ था. अपने शासन काल के शुरुआत में क्रूरता के लिए जाने जाने वाले अशोक बौद्ध धर्म में परिवर्तित होने के बाद उल्लेखनीय बदलाव के लिए प्रसिद्ध हुए. सम्राट अशोक ने अपने शासन काल के नौवें साल में कलिंग पर विजय प्राप्त किया उन्होंने बौद्ध धर्म को फैलाने में मदद की. उन्होंने अपने शासन काल में मनुष्यों और जानवरों के चिकित्सा सुविधाओं की स्थापना किया. उन्होंने अपने शासन काल के बारहवें साल धर्म प्रचार के लिए शिलालेखों का निर्माण शुरू कर दिया था. आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सम्राट अशोक को याद किया जाता है. प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष मेहता, जितेंद्र सिंह, उदय सिंह, तपेश्वर सिंह, नागमणि कुशवाहा, सुभाष मेहता, सुबोध सिंह, कुणाल सिंह, महिला नेत्री कविता देवी, विजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन