गोविंदपुर में रटन्ती काली पूजा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
गोविंदपुर में रटन्ती काली पूजा का आयोजन

गोविंदपुर में रटन्ती काली पूजा का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में पहली बार सार्वजनिक रूप से रटन्ती काली पूजा का आयोजन किया गया. इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और सजावटी वस्तुओं से सजा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. रविवार की देर रात्रि राधानगर के प्रसिद्ध रासलीला पार्टी द्वारा रामायण पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी गयी. धार्मिक संगीत और रामायण पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया. दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की बात कही. प्रदेश जदयू युवा महासचिव सह पूजा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रवाल, जदयू प्रदेश युवा सचिव इमरान आलम ने बताया कि यह आयोजन गांव वासियों के सहयोग से संभव हो सका है. उन्होंने कहा कि पहली बार सार्वजनिक रूप से आयोजित होने के बावजूद लोगों का भरपूर समर्थन मिला. इस अवसर पर विकास अग्रवाल, इमरान आलम, संजय गुप्ता, अशोक सिंह, मोतीलाल तांती, ललन झा, संजय कुमार मंडल, हीरालाल राय, लालू राय, बुद्धन मंडल, रोहित कुमार राय, अजून परिवार, प्रताप परिहार, विक्रम मंडल, शंकर राय सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन