सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 17 Oct 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

कुरसेला सुरेश्वर नगर देवीपुर स्थित सीबीएसई एफिलिएटिड प्लस टू सुतारा मेंही मिशन स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में बच्चों के बीच इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया. उद्घाटन विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिह, निर्देशिका पूनम प्रभात व प्राचार्य सत्यजीत सिंह ने किया. बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न थीम लोकतंत्र का महापर्व चुनाव, हमारा वोट हमारी ताकत, सेव वाटर सेव अर्थ, विभिन्नता में एकता, महापर्व छठ, दीपावली, अयोध्या धाम, भ्रष्टाचार, ग्रीन अर्थ क्लीन अर्थ, खेलो इंडिया, महिला सशक्तिकरण इत्यादी पर रंगोली में रंगों को उकेरा बच्चों के मनमोहक कलाकृति ने निर्णायक मंडल व शिक्षकों का मन मुग्ध कर दिया. चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पूनम प्रभात शिक्षक आनंद शंकर व आशुतोष कुमार ने बच्चों के कलाकृति का अवलोकन कर अंक दिया गया. प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हाउस का चयन किया गया. रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स में बोस हाउस प्रथम, कलाम हाउस द्वितीय तथा भाभा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के सिनियर गर्ल्स में बोस हाउस ने प्रथम, रमण हाउस ने द्वितीय तथा कलाम हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त कर परचम लहराया. जूनियर ब्वायज में भाभा हाउस ने प्रथम, बोस हाउस ने द्वितीय तथा रमण व कलाम हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. छात्रों के सीनियर वर्ग में भामा हाउस ने प्रथम, बोस हाउस ने द्वितीय तथा रमण, कलाम हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. समापन पर विद्यालय के निर्देशक व निर्देशिका ने बच्चों एवं अभिभावकों को दीपावली एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगदान निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन